सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जन्मदिन विशेष – भविष्य के भावी मुख्यमंत्री फेस
January 29, 2022
- 52वां जन्मदिन मना रहे हैं राज्यवर्धन सिंह राठौड़, एथेंस में डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत जीतने वाले पहले भारतीय, जयपुर से है खास नाता
NewsBreathe. जयपुर ग्रामीण से बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (Rajyavardhan Singh Rathore) का आज जन्मदिन है। सांसद महोदय आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। राजस्थान की सरजमीं पर जन्मे राठौड़ पहले भारतीय निशानेबाज हैं जिन्होंने 2004 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, एथेंस में डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता। वे प्रथम भारतीय (स्वतंत्रता के बाद) हैं जिन्होंने व्यक्तिगत तौर पर रजत पदक जीता। राज्यवर्धन सिंह फिलहाल जयपुर से सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं.
उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके जीवन की कुछ खास बातें –
- कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का जन्म 29 जनवरी, 1970 को जैसलमेर, राजस्थान में कर्नल (सेवानिवृत्त) लक्ष्मण सिंह राठौड़ के घर में हुआ। वह बीकानेर में स्थित बीकानेर राव बिकिजी के परिवार के पहले राजा के राजपूत वंश के हैं।
- राठौर प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 77वें पाठ्यक्रम के स्नातक हैं। एनडीए से स्नातक होने के बाद, राठौर ने भारतीय सैन्य अकादमी में भाग लिया जहां उन्हें सर्वश्रेष्ठ ऑल-फेन्ड जेन्टलमेन कैडेट के लिए तलवार के सम्मान से सम्मानित किया गया। वह सिख रेजिमेंट स्वर्ण पदक के प्राप्तकर्ता भी थे, जिन्हें पाठ्यक्रम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को सम्मानित किया गया था।
- उन्हें 9 वीं ग्रेनेडीयर्स (मेवाड़) रेजिमेंट में नियुक्त किया गया। भारतीय सेना में अपने करियर के भाग के रूप में, उन्होंने जम्मू और कश्मीर में कार्य किया, जहां उन्होंने आतंकवाद विरोधी आपरेशनों में भाग लिया। उनकी रेजिमेंट को सेना प्रमुख के प्रशस्ति पत्र और जम्मू एवं कश्मीर के प्रशस्ति पत्र के साथ अनुकरणीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
- वे एक भारतीय निशानेबाज हैं। 1998 में उन्होंने शुटिंग की शुरुआत की थी। जल्दी वह दुनिया के बेहतरीन ट्रैप शूटरों में गिने जाने लगे। पिछले साल 2003 में साइप्रस के शहर निकोसिया में उन्होंने विश्व चैंपियनशिप का कांस्य जीता था।
- राजनीति में आने के लिए सितंबर, 2013 में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सेना से वॉलेंटरी रिटायरमेंट ले लिया और बतौर कर्नल वह अपने पद से रिटायर हुए। जिस समय वह आर्मी का हिस्सा थे, उस समय उनकी पोस्टिंग कश्मीर में थी।
- इसी वर्ष उन्होंने देश के लिए रजत पदक जीता था. इसके बाद उन्होंने राजनीति में हाथ आजमाया और 16वीं लोकसभा में उन्होंने जयपुर ग्रामीण से चुनाव जीता। इसके बाद 17वीं लोकसभा में भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीता।
- पिछली केंद्र सरकार में उन्होंने पहले केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और बाद में खेल मंत्री का दायित्व निभाया। खेल मंत्री के तौर पर उनकी खेलेगा इंडिया तभी तो बढेगा इंडिया को देश में खूब पसंद किया गया।
- राज्यवर्धन स्कूली शिक्षा के जमाने से ही बास्केटबॉल, वालीबॉल, क्रिकेट, फुटबाल, कबड्डी और एथलेटिक्स के बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और चक्का फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।
- राज्यवर्धन सिंह का घर का नाम ‘चिली’ है। उसकी पत्नी का नाम डॉ. गायत्री है। उनकी रुचियों में संगीत सुनना, शिकार करना, बाक्सिंग तथा गोल्फ खेलना है। राज्यवर्द्धन को शूटिंग के अलावा क्रिकेट देखना और खेलना पसंद हैं।
- पहली बार में जयपुर से सांसद बनने और पहली सरकार में ही केंद्रीय मंत्री बनने के बाद उन्हें युवा वर्ग में खास तौर पर पहचान मिली. एक समय पर उन्हें वसुंधरा राजे बाद राजस्थान के भावी मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर पसंद किया जाने लगा था. उनका जमीन से जुड़ा व्यक्तित्व और चेहरे की मुस्कान लोगों के दिलों में घर कर रही है. राज्यवर्धन सेवा कार्यों से भी जुड़े रहते हैं.
- राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का जयपुर से खास नाता है. वे सालों से गुलाबी नगर के वैशाली नगर में रह रहे हैं. इसी वजह से उन्हें जयपुर ग्रामीण से चुनावी टिकट मिला. इस इलाके में उन्हें खास तौर पर पसंद भी किया जाता है.
Related Posts

जम्मू-कश्मीर चुनाव: उमर दो सीटों से मैदान में, वैष्णो देवी सीट फंसी
