झोटवाड़ा पंचायत समिति सदस्य रामफूल बावरिया के सहयोग से हुआ पौधरोपण
जयपुर। सावन के महीने में शहर की झोटवाड़ा, कालवाड़ रोड स्थित अजय विहार कॉलोनी, मांचवा में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां सुशांत सिटी-2 के पास अजय विहार कॉलोनी के निवासियों ने अजय विहार पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण को हरा भरा बनाने का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम में झोटवाड़ा पंचायत समिति वार्ड 10 के सदस्य रामफूल चौधरी बावरिया की महती भूमिका रही जिन्होंने 200 नीम, आशापाला, हेज, जामुन, चंपा व अन्य छायादार पौधे अजय विहार समिति को सौपकर इस उत्कृष्ट कार्य
में सहयोग दिया। इस मौके पर उन्होंने कॉलोनी वासियों को एक एक पौधा गोद लेने का संकल्प भी दिलाया।

इस मौके पर जयपुर राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के जयपुर संभाग अध्यक्ष सुरेश सिंह खानडी, अजय विहार समिति के अध्यक्ष रामसिंह जी (बाबो सा), उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह परिहार, सचिव ईश्वर सिंह झाकल, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत, सलाहकार आशीष जैन, सदस्य नरेंद्र शर्मा, योगेश जांगिड़, सौरभ चतुर्वेदी और हन्नी सहित कॉलोनी के निवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।