न्यूज़ ब्रीथ ने किया पर्वतारोही गीता सामोता का सम्मान
न्यूज़ ब्रीथ की टीम ने आज रक्षाबंधन के पर्व पर राजस्थान की पर्वतारोही गीता सामोता निवासी चक, दांतारामगढ़/किशनगढ़ रेनवाल (जयपुर) गांव पहुँचने पर सम्मान किया। गीता ने 13 अगस्त, 2021 को यूरोप महादीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर तिरंगा फहराकर भारत का नाम रोशन किया है। गीता इस चोटी को फतह करने वाली राजस्थान व पैरा मिलिट्री की प्रथम सदस्य हैं। ये साहसिक करने के बाद गीता पहली बार अपने गांव पहुँची है।

इस अवसर पर जयपुर-सीकर सीमा पर कल्याणपुरा गांव में राजू देवी परसवाल पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत डांसरोली के सानिध्य में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में गीता का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर न्यूज़ ब्रीथ के संवाददाता कुंदन कुमार ने पूरी टीम की ओर से पुष्प गुच्छ भेंट कर गीता सामोता का सम्मान किया।

बता दे कि दांतारामगढ़ के चक गांव की बेटी गीता सामोता ने इससे पहले भी अगस्त, 2019 में भारत के सतोपंथ पर्वत शिखर पर तिंरगा फहराकर हम सबको गौरवांवित किया था। उनकी इन उपलब्धियों पर न्यूज़ ब्रीथ की ओर से गीता सामोता को आपको बहुत बहुत बधाई, साथ ही आगामी भविष्य के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं।