अवैध बजरी खनन और मुआवजे सहित किसानों की मांगों को लेकर हुंकार भरेंगे हनुमान बेनीवाल
रियां बड़ी में किसान हितों को लेकर आरएलपी की विशाल रैली 10 को
किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) द्वारा नागौर जिले के रियां बड़ी में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है। 10 जनवरी को होने वाली इस विशाल रैली में मेड़ता विधानसभा सहित आसपास के क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर की जनसमस्याओं को किया जा रहा है। इस रैली में अवैध बजरी खनन और रेलवे लाइनों में अवाप्त होने वाली भूमि के गलत सर्वे एवं कम मुआवजे से प्रभावित किसानों को उनका न्यायोचित हक दिलवाने सहित कई मांगों को लेकर आरएलपी मुखिया और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल गरजेंगे। रैली में भारी संख्या में किसानों, युवा तथा मजदूर सम्मिलित होंगे। बेनीवाल के अलावा कई वरिष्ठ नेता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि संबोधित करेंगे।
फिल्मी कहानी से कम नहीं है राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा का जीवन
रैली में मेड़ता विधानसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित गांवों को आपदा की श्रेणी में सम्मिलित करवाने,विद्युत की हाई टेंशन लाइन के कार्य से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलवाने हेतु,धनापा–पुंदलू क्षेत्र में भाजपा नेताओं के इशारे पर गौचर भूमि की किस्म परिवर्तन से जुड़े प्रकरण तथा फसल बीमा कंपनियों की मनमर्जी सहित कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा जाएगा।
जनसुनवाई में खून से लिखा ज्ञापन
नागौर आवास पर आज हुई जन सुनवाई में सड़क,पानी,स्वास्थ्य और बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर जन प्रतिनिधि पहुंचे, जिस पर सांसद बेनीवाल ने विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। इसी बीच अलाय को पंचायत समिति मुख्यालय बनाने की मांग को लेकर पशु प्रदर्शनी स्थल पर आंदोलित नागरिकों ने खून से लिखा पत्र सांसद हनुमान बेनीवाल को दिया। कड़ाके की ठंड में किसान आंदोलित हैं। सांसद ने सरकार को आंदोलित पक्ष की बात पर त्वरित सकारात्मक संज्ञान लेने की मांग उठाई है। वहीं नागौर,चुरू,बीकानेर सहित कई जिलों के किसानों ने सांसद को ज्ञापन देकर समर्थन मूल्य पर मूंगफली व मूंग खरीद केंद्रों पर ठेकेदारों व कर्मचारियों की मनमर्जी से अवगत करवाया। इस पर तत्काल एक्शन लेते हुए उन्होंने राज्य सरकार के उच्च अधिकारियोंब से दूरभाष पर वार्ता कर खरीद केंद्रों पर मनमर्जी रोकने व किसानों की उपज बिना किसी बाधा के खरीद के निर्देश दिए।
खींवसर की बालिकाओं को सम्मानित किया
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सम्पन्न हुई 69वीं राष्ट्रीय स्तरीय विद्यालय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में खींवसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नागड़ी में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रेणुका कागट व भावना सोउ ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया था। दोनों छात्राओं ने सांसद बेनीवाल से मुलाकात की। उन्होंने दोनों बालिकाओं को नगद पारितोषिक देकर उनका हौसला बढ़ाया।