उपभोक्ताओं को नए साल का महंगा गिफ्ट, LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ी
111 रुपए महंगा हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, घरेलू गैस कनेक्शन पर नहीं पड़ेगा फर्क, नई कीमतें एक जनवरी से लागू

नए साल पर सरकार ने महंगा गिफ्ट दिया है, जो उपभोक्ताओं को झटका देने वाला है। LPG सिलेंडर की कीमतों में 111 रुपए की बढ़ोतरी की गयी है, जिसका खामियाजा सभी दुकानदारों को उठाना पड़ेगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा करने की वजह से देशभर में 19 किलो कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हो गयी है। यह बढ़ोतरी फिलहाल कॉमर्शियल सिलेंडर पर लागू है और हर सिलेंडर पर 111 रुपये ज्यादा देना होगा. 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर पर पुरानी कीमतें ही लागू होगी।
इससे पहले एक दिसंबर को कॉमर्शियल सिलेंडर पर 10 रुपए कम किए गए थे। नए साल में 10 रुपए के बदले 111 रुपए बढ़ाकर दुकानदारों को जोर का झटका देने का काम किया है। नए दाम एक जनवरी 2026 से लागू कर दिए गए हैं. दिल्ली में अब तक 1580.50 रुपये का मिलने वाला 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1691.50 रुपये तक मिलेगा. वहीं कोलकाता में इसके दाम 1684 रुपये से बढ़कर 1795 रुपये तक किया गया है. मुंबई में 1531.50 रुपये का मिलने वाला LPG Cyinder 1642.50 रुपये तक का हो गया है. चेन्नई में इसकी कीमत 1739.5 रुपये जगह बढ़ाकर 1849.50 रुपये हो गई है.