महात्मा गांधी विद्यालयों में प्रवेश के लिए लॉटरी निकाली

महात्मा गांधी स्कूलों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी निकालते हुए शासन सचिव शिक्षा कृष्ण कुणाल – news breathe

RTE में प्रवेश के लिए निकाली जाने वाली लॉटरी की तर्ज पर प्रदेश के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए मंगलवार को लॉटरी निकाली गयी। शासन सचिव शिक्षा श्री कृष्ण कुणाल ने बटन दबाकर ऑनलाइन लॉटरी निकाली और सभी प्रवेशित विद्यार्थियों को बधाई दी। लॉटरी में 3737 हजार विद्यालयों ने हिस्सा लिया जिनमें 50,657 आवेदनकर्ताओं ने 78,205 चॉइस भरी। चयनित विद्यार्थी 25 जून तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सकेंगे। ऑनलाइन रिपोर्टिंग केवल एक ही स्कूल में की जा सकेगी।