सावन का पहला दिन: अजय विहार विकास समिति के सहयोग से NHRO ने किया पौधरोपण
जयपुर। सावन की शुरुआत होते ही राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन जयपुर ने अजय विहार विकास समिति के सहयोग से झोटवाड़ा कालवाड़ रोड स्थित सुशांत सिटी-2 के अजय विहार कॉलोनी पार्क में पौधारोपण किया। इस मौके पर नीम, आम आदि के करीब 50 पौधे रोपे जिसमे कॉलोनी के निवासियों ने भी अपना योगदान दिया। पौधरोपण में कॉलोनी की महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
इस मौके पर समिति अध्यक्ष रामसिंह (बाबो सा), उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह परिहार, सचिव ईश्वर सिंह झाकल, सलाहकार आशीष जैन, सदस्य नरेंद्र शर्मा, सदस्य योगेश जांगिड़ एवं सदस्य कुलदीप सिंह के साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन जयपुर संभाग के अध्यक्ष सुरेश सिंह खानडी, सचिव महेश कुमावत और संगठन के सभी सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम की सफलता पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल छिपा ने पूरी टीम को बधाई दी।
Related Posts
Rajasthan-सीकर के किसान को मिला पद्मश्री
विवेकानंद पब्लिक स्कूल में अनुशासन पालना के संदेश के साथ धूमधाम से मनी बसंत पंचमी
