अक्षय कुमार की सबसे बड़ी कलेक्शन फ़िल्म बनी Mission Mangal
August 17, 2019
खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फ़िल्म मिशन मंगल का पहले दिन का कुल कलेक्शन 29 करोड़ का पहुंच गया है। ये फ़िल्म के कुल खर्च का 91 फीसदी है। फ़िल्म की लागत 32 करोड़ है। मिशन मंगल अक्षय कुमार की स्वतंत्रता दिवस पर उनकी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली मूवी बन गई है। इससे पहले उनकी रुस्तम(2018), टॉयलेट:एक प्रेम कथा (2017), गोल्ड (2017) रिलीज़ हो चुकी है। रुस्तम ने 14.11 करोड़, टॉयलेट ने 13.10 करोड़ और गोल्ड ने 25.25 करोड़ का कलेक्शन किया था।
वैसे स्वतंत्रता दिवस पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली मूवी में मिशन मंगल तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर 2014 में आई सिंगम रिटर्न्स (32 करोड़) और दूसरे नंबर पर 2012 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई एक था टाइगर (31 करोड़) है।
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तापसी पन्नू, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा और शरमन जोशी मुख्य भूमिका में हैं।
Related Posts
super women also participating in Fashion calender-2021
